नैनीताल, जनवरी 28 -- भवाली। भाजपा नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट की घोषणा के बाद आदित्य बोहरा को भवाली युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया। आदित्य ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त कर भरोसा दिलाया कि भवाली क्षेत्र में पार्टी को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...