रांची, जनवरी 20 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के कुदलूम स्थित आदित्य प्रकाश जालान सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को नए प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सिन्हा ने अपना योगदान दिया। विद्यालय के सचिव डॉ डीएन सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। पदभार ग्रहण करने के बाद नए प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सिन्हा ने कहा कि विद्यालय को नई ऊंचाई पर पहुंचाने की दिशा में वे निरंतर कार्य करेंगे। इससे पूर्व विद्यालय के निवर्तमान प्रधानाचार्य जीतेंद्र तिवारी को विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई थी। मौरे पर विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...