देहरादून, अक्टूबर 10 -- भाजपा ने प्रदेश मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की देहरादून, मुख्य संवाददाता। भाजपा ने अपने प्रदेश मोर्चा प्रभारियों की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रभारी प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान को बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुक्रवार को मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की। प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया। उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट को किसान मोर्चा, महामंत्री तरुण बंसल अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रभारी रहेंगे। महामंत्री कुंदन परिहार अनुसूचित जाति मोर्चा, महामंत्री दीप्ति रावत अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रभारी का जिम्मा संभालेंगी। उपाध्यक्ष राकेश गिरी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...