रांची, दिसम्बर 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। पांचवीं यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के पांचवें दिन पश्चिम बंगाल के आदित्य दास और कर्नाटक की तनिश्का कालभैरव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः अंडर-15 यूथ ब्वॉयज और गर्ल्स खिताब अपने नाम किए। हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में बुधवार को खेले गए फाइनल में दोनों खिलाड़ियों ने 3-0 की एकतरफा जीत दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। ब्वॉयज फाइनल में आदित्य दास का मुकाबला तमिलनाडु के के. अक्षय भूषण से था। आदित्य ने तीसरा गेम मजबूती से जीतते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। अक्षय लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने के बावजूद उपविजेता रहे। गर्ल्स वर्ग में तनिश्का कालभैरव ने खिताबी जीत हासिल की। फाइनल में उन्होंने बंगाल की अहोना रॉय को हराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...