रुडकी, जनवरी 5 -- वीजी स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर आयोजित ओएसआर एयरकिंग अंडर-14 चतुर्दलीय श्रृंखला-2026 के अंतर्गत रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में वीजी ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वीजी रेड को 114 रनों के भारी अंतर से पराजित किया। इस एकतरफा जीत में आदित्य मेहता के हरफनमौला खेल और अबूजर अली की बेहतरीन बल्लेबाजी ने अहम भूमिका निभाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वीजी ब्लू की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 6 विकेट खोकर 212 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। शुरुआती 10 ओवरों में टीम ने संभलकर खेलते हुए 51 रन बनाए। इसके बाद आदित्य मेहता और अबूजर अली के बीच दूसरे विकेट के लिए 152 रनों की शानदार साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। अबूजर अली ने 60 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 69 रन बनाए, जबकि आदित्य मेहता ने 48 गेंदों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.