जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर। आदित्यपुर स्टेशन पर 32 करोड़ की लागत से सिक लाइन शेड समेत अन्य तरह के विकास कार्य होंगे। दक्षिण पूर्व जोन से यात्री सुविधा में बुधवार को यह आदेश जारी हुआ है। मालूम हो कि आदित्यपुर स्टेशन पर सिक लाइन एवं प्लेटफॉर्म पर शेड समेत कई कार्य होना है, क्योंकि चक्रधरपुर रेल मंडल आदित्यपुर को टाटानगर का टर्मिनल स्टेशन बनाने की तैयारी में है। इससे आदित्यपुर स्टेशन पर नया प्लेटफॉर्म, विश्राम गृह, पोर्टिको, पार्किंग समेत कई निर्माण हुए हैं, जबकि, सीसीटीवी कैमरा, लगेज स्कैनर और व्हीकल स्कैनर मशीन लगाने की तैयारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.