जमशेदपुर, फरवरी 3 -- आदित्यपुर स्टेशन से टाटानगर की पांच ट्रेनें 5 फरवरी से चलेंगी। इससे पहले रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार में जुट गया है। दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग टिकट काउंटर और आरक्षित टिकट का करंट काउंटर बनाया जा रहा है, ताकि आसनसोल, धनबाद और विशाखापट्टनम जाने वाली ट्रेनों के लिए प्रस्थान से आधे घंटे पहले तक टिकट बुक हो सके। ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की घोषणा के लिए स्टेशन पर पूछताछ केंद्र भी बनाया जा रहा है। स्टेशन परिसर में यात्रियों के वाहनों के लिए पार्किंग शुरू करने का आदेश पहले ही जारी हो चुका है। स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म और अन्य स्थानों पर सुधार कार्य चल रहा है। कोचों की धुलाई और मरम्मत के लिए स्टेशन के पास वॉशिंग लाइन बनाने की योजना है। यात्री सुविधा के तहत लिफ्ट और एस्केलेटर लगाए जाएंगे, जबकि सुरक्षा के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.