जमशेदपुर, फरवरी 6 -- आदित्यपुर स्टेशन से पांच ट्रेनों का संचालन होने से यात्रियों की संख्या हजारों में बढ़ेगी। इसे देखते हुए रेल पुलिस आदित्यपुर स्टेशन पर टाटानगर का आउटपोस्ट खोलेगी, ताकि यात्रियों की सुरक्षा के लिए जवान 24 घंटे आदित्यपुर में रह सकें। 2020 तक आदित्यपुर स्टेशन पर टाटानगर रेल पुलिस की टीओपी थी, जो थर्ड लाइन बिछाने और स्टेशन के नए भवन निर्माण के दौरान टूट गई। इसके बाद आदित्यपुर स्टेशन पर रेल पुलिस के जवानों की ड्यूटी नहीं लग रही थी, जबकि धनबाद, राउरकेला, चाईबासा, चक्रधरपुर, बड़बिल, बिलासपुर, बरकाकाना, हटिया व गुवा समेत अन्य मार्गों की लोकल ट्रेनों का ठहराव आदित्यपुर स्टेशन पर है। वहीं, बिना ठहराव के भी रोज लंबी दूरी की कई ट्रेनें आदित्यपुर से गुजरती और रुकतीं हैं। इधर, टाटानगर की रेल एसपी अजीत कुमार ने बताया कि आदित्यपुर स्ट...