आदित्यपुर, फरवरी 10 -- आदित्यपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अरुण मिश्रा ने मंगलवार को आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टाटानगर स्टेशन पर बढ़ते यात्री दबाव को कम करने के उद्देश्य से आदित्यपुर रेलवे स्टेशन को सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। स्टेशन के विकास के साथ-साथ यात्री सुविधाओं में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी की जाएगी।जीएम ने बताया कि आदित्यपुर स्टेशन पर एक नए फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें दिव्यांग यात्रियों के लिए लिफ्ट और रैंप की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा यात्रियों की संख्या बढ़ाने और ट्रेनों के सुचारु परिचालन को लेकर भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि आदित्यपुर से टाटानगर होते हुए आसनबनी तक थर्ड लाइन का कार्य मई माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे सेक्शन की...