आदित्यपुर, जनवरी 2 -- आदित्यपुर, संवाददाता। नए साल के पहले दिन आदित्यपुर और गम्हरिया स्टेशनों के बीच ट्रेन से कटकर युवक और युवती की मौत हो गयी। गुरुवार दोपहर आदित्यपुर स्टेशन से आगे कल्पनापुरी के पास पोल संख्या 255/2 के समीप मांझी टोला निवासी गोपाल दास ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार गोपाल दास आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत था। उसके दो बच्चे हैं। गोपाल दास ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मृतक के पिता साइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इधर, देर शाम आदित्यपुर के कल्पनापुरी सैटेलाइट डिपो के पास एक अविवाहित युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवती ने भी रेल ट्रैक पर आत्महत्या की है। हालांकि, शव की पहचान अभी तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.