आदित्यपुर, फरवरी 16 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर रेलवे यार्ड के समीप दीवार से सटे नाले के पास से रविवार को एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान आदित्यपुर के सीतापुर बस्ती निवासी मंगल लोहार (55 वर्ष) के रूप में हुई। बताया गया कि मृतक मंगल लोहार शराब का आदी था। उसे पांच बेटियां हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार वह पांच-छह दिनों से लापता था। हालांकि, उसकी मौत कैसे हुई यह फिलहाल जांच का विषय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...