आदित्यपुर, फरवरी 15 -- आदित्यपुर जलापूर्ति योजना में लेटलतीफी के लिए झारखंड सरकार जिम्मेवार : प्रदीप वर्मा -कहा, बिना सिंबल चुनाव कराना पाषाण काल की सोच : डॉ. प्रदीप फोटो : पत्रकारों से रू ब रू राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा, पूर्व मेयर व अन्य आदित्यपुर,संवाददाता। राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा ने राज्य में बिना पार्टी सिंबल के चुनाव कराए जाने के मुद्दे पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह किसी भी राजनीतिक दल को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि बगैर सिंबल चुनाव कराना पाषाण काल की बात है और लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत है। डॉ. वर्मा ने जलापूर्ति योजना को लेकर उन्होंने कहा कि जब राज्य में भाजपा की सरकार थी, तब केंद्र सरकार ने हर घर नल-जल योजना का अभियान शुरू किया था। लेकिन झारखंड में भाजपा सरकार ...