जमशेदपुर, जनवरी 13 -- आदित्यपुर की छात्रा सलोनी सिंह ने जयपुर का प्रतिष्ठित जूनियर मिस इंडिया खिताब जीत लिया है। जयपुर राजस्थान में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ 6 जनवरी को हुआ था 7 जनवरी को नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में सलोनी सिंह ने टेंपल आफ इंडिया थीम के माध्यम से भारत की समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया 8 जनवरी को आयोजित ग्रैंड फिनाले में जगह बनायी। यहां उत्कृष्ट रैंप वॉक के लिए सलोनी को" मिस वेस्ट रैंप वॉक विनर ,2026 का खिताब दिया गया।इस प्रकार सलोनी ने न केवल सरायकेला खरसावां का बल्कि झारखंड राज्य का नाम रौशन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.