आदित्यपुर, फरवरी 16 -- आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्कल ऑटो के सामने खाली भूखंड पर नगर निगम द्वारा डंप किए गए कचरे में रविवार को आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। आसमान में काले धुएं का गुबार देख आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने सफाई का टेंडर देते समय कचरा डंपिंग के लिए उक्त स्थल का उपयोग ठेकेदार के माध्यम से किया है। ठेकेदार के कर्मियों द्वारा अक्सर कचरे में आग लगा दी जाती है, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों को परेशानी उठानी पड़ती है। रविवार को लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय निवासियों ने इसकी जांच की मांग करते हुए कचरा डंपिंग की व्यवस्था अन्...