आदित्यपुर, जनवरी 4 -- आदित्यपुर। कोल्हान में होने वाले निकाय और पंचायत चुनाव को दलगत आधार पर कराए जाने, पार्टी सिंबल लागू करने, ईवीएम से मतदान की मांग को लेकर भाजपा कोल्हान के आठ निकाय और पंचायत क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन करेगी। इसको लेकर पार्टी ने रणनीति तय कर ली है। जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर, चाईबासा, जुगसलाई, मानगो, कपाली और आदित्यपुर सहित विभिन्न निकाय क्षेत्रों में चुनाव प्रस्तावित हैं। भाजपा का कहना है कि गैर-दलगत चुनाव से मतदाताओं में भ्रम की स्थिति बनती है, जबकि पार्टी सिंबल और ईवीएम के प्रयोग से चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और लोकतांत्रिक होगी। इन सभी स्थानों पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेन्द्र सिंह संयुक्त रूप से करेंगे। कार्यक्रम की तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.