जौनपुर, जनवरी 16 -- जौनपुर, संवाददाता। स्नान-दान का पावन पर्व मकर संक्रान्ति गुरुवार को श्रद्धा के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। बुधवार की रात 9:29 बजे सूर्य मकर रेखा पर प्रवेश किए तो संक्रान्ति लगी। गुरुवार भोर चार बजे से ही स्नान दान का सिलसिला शुरू हो गया। लोग स्नान कर नया वस्त्र धारण किए। अन्नदान करने के बाद लाई, चूरा, रेवड़ा, तिलवा, मिठाई आदि का सेवन किया। बच्चे और युवा सुबह से ही रंग बिरंगे कपड़े पहन कर छतों पर और मैदान में पतंग उड़ाने में मशगूल हो गए। राजेपुर त्रिमुहानी स्थित सई-गोमती के संगम पर भी स्नान करने श्रद्धालु पहुंचे थे। शहर में गोमती नदी के हनुमान घाट, विसर्जन घाट, गोपीघाट, सूरजघाट, गूलरघाट समेत अन्य घाटों पर लोगों ने हर हर महादेव का जयकारा लगाते स्नान किया। हनुमान घाट पर पं.गणेश महराज ने स्नानार्थियों को संकल्प दिला कर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.