सीतापुर, फरवरी 23 -- पिसावां, संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध चौरासी कोसी परिक्रमा का रामादल सोमवार को हरदोई जनपद के पांचवे पड़ाव साकिन गोपालपुर से आदिगंगा गोमती नदी पार कर सीतापुर की पावन धरा पर पहुंचा। रामादल रविवार भोर डंका बजते ही गोमती नदी पार कर छठे पड़ाव देवगवां पहुंचने लगा। इस दौरान बोल कड़ाकड़ सीताराम सीताराम के जयकारों से परिक्रमा पथ गूंज उठा। कुछ परिक्रमार्थियों ने नांव के सहारे नदी पार की तो कुछ ने पुल के रास्ते सीतापुर में प्रवेश किया। दोपहर तक देवगवां पड़ाव पर श्रद्धालुओं ने डेरा डाल दिया। नैमिषारण्य से डंका बजने के साथ शुरू हुई चौरासी कोसी परिक्रमा प्रथम पड़ाव कोरौना में रात्रि विश्राम के बाद जनपद हरदोई में प्रवेश की थी। हरदोई में चार पड़ाव हैं, जहां एक-एक रात विश्राम करने के बाद रामादल सोमवार भोर आदिगंगा गोमती नदी को पार करके जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.