मोतिहारी, दिसम्बर 16 -- आदापुर,एक संवाददाता। विद्युत विभाग की ओर से मंगलवार को आदापुर प्रखंड क्षेत्र में औचक जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान चोरी से बिजली का उपयोग करते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़े गए तीनों के विरुद्ध आदापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई प्रीतम कुमार बंटी ने बताया कि मूर्तियां नहर चौक स्थित मंदिर के समीप एक कमर्शियल प्रतिष्ठान में बिना वैध कनेक्शन के अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जांच के दौरान मौके से निकलेश कुमार, रौशन कुमार एवं मदन प्रसाद को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि विभागीय नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.