मोतिहारी, फरवरी 1 -- आदापुर, एक संवाददाता। इंडो- नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 71वीं वाहिनी के निरीक्षक राजकुमार शील के नेतृत्व में जवानों तथा महुआवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की शाम धारहरी गांव के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से करीब दो किलो गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान कृष्ण कुमार, निवासी ग्राम चितौरा (जितौरा), थाना मधुबन के रूप में की गई है। संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से गांजा बरामद होने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। एसएसबी और पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ के बाद गांजा को विधिवत जब्त कर आरोपी को महुआवा थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। जब्त किए गए गांजा...