मोतिहारी, जुलाई 1 -- आदापुर, एक संवाददाता। प्रचंड गर्मी से बेहाल लोगों के सामने पेयजल संकट गहराने लगा है। बढ़ते तापमान व वर्षापात की कमी के कारण भू जलस्तर में लगातार गिरावट आई है। इससे स्थानीय लोगों के सामने पीने के लिए स्वच्छ पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। इस समस्या से मुख्य रूप से भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के दोनों ओर के हजारों लोग काफी परेशान हैं। गत दो वर्षों से वर्षापात काफी कम हुआ है। इस कारण असमय पहाड़ी नदियों के साथ भारत नेपाल के सीमावर्ती गांवों के भूजल स्तर में गिरावट से सैकड़ों चापाकल सुख गए हैं। उनसे पानी निकलना बंद हो गया है। विद्युत चालित मोटर से भी लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। हालांकि इस जल संकट के बीच सरकारी स्तर से संचालित नल जल योजना काफी लाभकारी साबित हुआ है। इससे लोगों को बहुत हद तक राहत मिली है। परंतु इसके नियमित संचाल...