मोतिहारी, फरवरी 9 -- आदापुर,एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के लाला छपरा गांव में शनिवार को ढाई वर्षीय बालक की मौत घर के पास बने पानी के सोख्ता में डूबने से हो गयी। मृत बालक लाला छपरा गांव निवासी सूरज यादव का ढाई वर्षीय पुत्र संदेश कुमार था। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, संदेश रोज की तरह शनिवार की शाम घर के दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान वह खेल-खेल में बगल के पड़ोसी नथुनी मियां के दरवाजे पर बने पानी के सोख्ता के पास पहुंच गया और उसमें गिर गया। कुछ देर बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में बच्चे को सोख्ता से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध...