धनबाद, जून 29 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय गोलकडीह में शनिवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षित कृष्णा सुल्तानिया ने बच्चों को योग सिखाया एवं योग करने के फायदे बताए। इस दौरान प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम आदि योग प्रतिदिन बच्चों से करने को कहा गया। विद्यालय के प्राचार्य उमेश रवानी ने कहा कि हर सप्ताह के शनिवार को विद्यालय में योग कार्यक्रम किया जाता है। ताकि बच्चे स्वस्थ रह सके। उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। मानसिक तनाव दूर होता है। बुद्धि का विकास होता है।मौके पर शिक्षकों में केशव कुमार तिवारी, मदन मोहन मुखर्जी, पंकज कुमार रवानी, अरविंद पाण्डेय, एमएन खान, अर्जुन कुमार रवानी, अमर कुमार निषाद, उर्मिला विश्वकर्मा, बंदना कुमारी, इंदु सिंह, नेहा, राखी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.