कोडरमा, फरवरी 8 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि सीबीएसई से संचालित आदर्श शिशु प्लस टू उच्च विद्यालय, बाघमारा में दशम वर्ग के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। विद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दशरथ प्रसाद राणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। निदेशक रामदेव प्रसाद यादव ने कहा कि यह विद्यालय पूरे क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए जाना जाता है। पहले यह विद्यालय जैक से संचालित था, अब सीबीएसई से संचालित हो रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कृतसंकल्पित रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.