लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ। महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल प्रदेश कार्यालय पर महिलाओं का सम्मान हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने बताया कि फिलवक्त संगठित एवं असंगठित क्षेत्र में 20 फीसदी से अधिक महिलाएं हैं। पिछले पांच वर्षों में व्यापार के क्षेत्र में आठ और उद्योग क्षेत्र में पांच फीसदी महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी है। गोष्ठी को नगर अध्यक्ष अनीला अग्रवाल, नगर प्रभारी अभिलाषा गुप्ता, परिवार प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. इन्दु सुभाष, नगर महामंत्री वर्तिका शुक्ला ने सम्बोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.