बोकारो, फरवरी 7 -- आदर्श विद्या मंदिर में 12वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की प्रार्थना से हुई। इसमें कक्षा एकादश के छात्रों द्वारा कई यादगार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए कई तरह की खेल स्पर्धाएं आयोजित की गई । इस आयोजन में मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के सभापति अनिल गोयल थे। उन्होंने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। विद्यालय के प्राचार्य रंजीत कुमार ने छात्रों को शिक्षा के माध्यम से विद्यालय का नाम सभी क्षेत्रों में रोशन करने के लिए कहा। कक्षा एकादश के छात्रों द्वारा एक मधुर गीत प्रस्तुत किया गया। अंत में कार्यक्रम रैंप वॉक के साथ समाप्त हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...