बोकारो, दिसम्बर 1 -- आदर्श विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने डीपीएस चास में आयोजित प्रथम इंटर स्कूल रोप स्किपिंग चैंपियनशिप के विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 9 पदक प्राप्त करके अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में स्कूल के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर विजय हासिल की। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाडि़यों में कक्षा 4 से आकृति कुमारी, रूही कुमारी, प्रिया कुमारी, श्रेया कुमारी, शौर्य राज, शिवम् कुमार पॉल व कक्षा 6 से आरती महतो व स्वस्तिका गुप्ता ने 4 रजत व 5 कांस्य पदक हासिल करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है। छात्रों ने यह सफलता विद्यालय के शारीरिक शिक्षक पंकज गोप के निर्देशन में हासिल की। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी विजेता छात्रों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान क...