चक्रधरपुर, नवम्बर 15 -- चक्रधरपुर।आदर्श मध्य विद्यालय देवगांव चक्रधरपुर में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार महतो की अगुआई में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार महतो, आकाक्षा राणा, पुर्णिमा कुमारी, सोमरा मांझी के आलावा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार महतो ने कहा कि आज विद्यालय में अवकाश है, इसके बाद भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाने पहुंचे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.