बागपत, दिसम्बर 17 -- खेकड़ा। कस्बे आदर्श पब्लिक स्कूल में अग्निशमन अधिकारी मुकेश शर्मा के निर्देशन में अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा मॉकड्रिल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों को आग व अन्य आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। अग्निशमन कर्मियों ने बच्चों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्हें आग पर काबू पाने वाले विभिन्न उपकरणों का प्रयोग बताया गया। रसोई घर में गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में किस प्रकार सुरक्षित तरीके से आग बुझाई जा सकती है, इसका मौके पर प्रदर्शन भी किया गया। टीम ने बच्चों को आग लगने पर घबराने के बजाय संयम बनाए रखते हुए उचित प्रबंध करने के तरीके समझाए। इसके साथ ही आग बुझाने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। मॉकड्रिल के दौरान भूकंप, बाढ़ सहित अन्य आपदाओं से निपटने के उपाय भी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.