फतेहपुर, दिसम्बर 18 -- खागा। नगर के गौरव गार्डेन में चल रहे श्रीराम कथा महोत्सव में गुरुवार को कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीराम और माता सीता के पावन विवाह प्रसंग का भव्य एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया। प्रसिद्ध कथावाचिका वैदेही सुरभि जी ने शास्त्रीय संदर्भों और सरस प्रवचन के माध्यम से राम व सीता विवाह को मर्यादा, समर्पण और आदर्श दांपत्य का अनुपम उदाहरण बताया। कथावाचन के दौरान जनकपुर की दिव्य झांकी, धनुष भंग और विवाह की मंगल बेला का ऐसा सजीव वर्णन हुआ कि श्रोता भाव विभोर हो उठे। पंडाल बार बार जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजता रहा। वैदेही सुरभि जी ने कहा कि श्रीराम सीता विवाह भारतीय संस्कृति में नारी सम्मान, परिवारिक मूल्यों और सामाजिक संतुलन का शाश्वत संदेश देता है। श्रीराम कथा महोत्सव में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें महिलाएं, प...