कानपुर, जनवरी 21 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) से संबद्ध व वाईएमसीसी क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित मुक्ता मालवीय स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें वाईएमसीसी ने आदर्श क्लब को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आदर्श क्लब ने 35 ओवर में सात विकेट खोकर 228 रन बनाए। टीम की ओर से सत्येंद्र यादव ने 67 रन और देवेश तिवारी ने 50 रन बनाए। राज कुशवाहा 28 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में उत्कर्ष तिवारी और वीर ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में वाईएमसीसी की टीम ने 35 ओवर में छह विकेट पर 230 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से जीता। टीम की ओर से आयुष ने 60 रन, मोहिब अंसारी ने 40 रन, वीर ने 36 रन, तुषार पाल ने 32 रन और आदर्श पाल ने नाब...