चम्पावत, फरवरी 1 -- लोहाघाट। माघ पूर्णिमा पर आदर्श कॉलोनी में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने आवागमन करने वाले लोगों को भी प्रसाद दिया गया। रविवार को आदर्श कॉलोनी होली मैदान में खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, ईओ सौरभ नेगी,सभासद आशीष राय, हरीश रावत, गिरीश सिंह बिष्ट, सुंदर सिंह बिष्ट, अरुण थापा, मनोज राय, दीपक बोहरा, दीपक जोशी, रोहित जोशी, मोहित बिष्ट, विकास देव, विवेक जोशी, निखिल पुनेठा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...