गिरडीह, सितम्बर 16 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। आदर्श कॉलेज राजधनवार में सोमवार को आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसके तहत तिसरी प्रखंड आदर्श उच्च विद्यालय लक्ष्मीपुर के नवम एवं दशम कक्षा के विद्यार्थियों ने विज्ञान की प्रयोगशाला का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने केमिस्ट्री एवं फिजिक्स लैब में प्रैक्टिकल भी किया। इस अवसर पर विज्ञान का महत्त्व विषय पर एक संगोष्ठी हुई। जिसमें प्राचार्य प्रो. डॉ. बिमल कुमार मिश्र ने कहा कि विज्ञान मनुष्य के जीवन का अभिन्न हिस्सा है। आज विज्ञान की बदौलत इंसान चांद पर अपना आशियाना बनाने जा रहा है। प्राचार्य ने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि मोबाइल से 15 हजार से अधिक नुकसानदायक तरंगे निकलती है, जो मनुष्य के मानसिक और शारीरिक विकास को प्रभावित करता है। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य प्रो....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.