गिरडीह, फरवरी 22 -- राजधनवार। आदर्श कॉलेज राजधनवार में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को भ्रमण किया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. डॉ. बिमल कुमार मिश्र ने बूके देकर मरांडी का स्वागत किया। प्राचार्य ने मरांडी को महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक गतिविधियों की सम्पूर्ण जानकारी दी। मरांडी ने प्राचार्य को महाविद्यालय के विकास में सम्पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। प्राचार्य ने सहयोग के आश्वासन के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मरांडी ने महाविद्यालय के संस्थापक पुनीत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर डॉ. कन्हैया प्रसाद राय, डॉ. मधुलिका, डॉ. संध्या, हेमंत कुमार सिंह, विवेक कुमार राय, डॉ. कृष्णा कुमार, डॉ. दुलारी, डॉ. रौशन, डॉ. जर्नादन प्रसाद, डॉ. अंगद, डॉ. मधुसूदन, मिथलेश महथा, पवन साव, मनोज कुमार, मनोहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.