बोकारो, दिसम्बर 11 -- आदर्श कॉपरेटिव शॉपिंग सेंटर परिसर में बुधवार को भव्य दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में भाग लिया। इस पुनीत आयोजन को सफल बनाने में गायत्री परिवार की कर्मठ सदस्या रंजू सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिनकी प्रेरणा और अथक प्रयासों से यह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो पाया। इस दीप यज्ञ में सम्मिलित होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आदर्श कॉपरेटिव शॉपिंग सेंटर में एकत्रित हुए। सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से दीप यज्ञ में आहुतियां प्रदान कीं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। यज्ञ का वातावरण अत्यंत भक्तिमय और ऊर्जावान था। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और संतोष के भाव के साथ अपने घरों को प्रस्थ...