धनबाद, फरवरी 20 -- आदर्श गिरि के आलराउंड प्रदर्शन से रामगढ़ ने गुरुवार को जेएससीए अंतर जिला अंडर-23 प्लेट टूर्नामेंट के मैच में कोडरमा को तीन विकेट से हरा दिया। मुगमा के प्रभात स्टेडियम में टॉस जीतकर रामगढ़ ने कोडरमा को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। प्रियांशु कुमार के 50, नमन राज के 35 और पीयूष कुमार सिंह के 24 रन की मदद से कोडरमा ने 43.2 ओवर में 185 रन बनाए। रामगढ़ के लिए विकास ताम्रकर ने 25 और आशीष कुमार चौबे ने 42 रन देते हुए तीन-तीन विकेट लिए। रोहित गंझू और आदर्श गिरि ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी रामगढ़ की टीम ने आदर्श गिरि के शानदार 74 रन की पानी से 44.2 ओवर में सात विकेट पर 188 रन बनाकर मैच जीत लिया। विकास ताम्रकर ने 25, निशांत कुमार सिंह 22 और मनीष कुमार ने 22 रन बनाए। कोडरमा के लिए आकाश कुमार ने 34 पर तीन और प्रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.