जमशेदपुर, दिसम्बर 13 -- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा के प्रांगण में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बागबेड़ा क्षेत्र से लगभग 250 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, ऊं तथा भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्चन के साथ हुआ। प्रस्तावना रिंकी सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई, इस अवसर पर सप्तशक्ति संगम की मुख्य वक्ता मंजू श्रीवास्तव ने कुटुंब प्रबोधन के प्रति भारतीय दृष्टि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदर्श कुटुंब व्यवस्था माता पर ही निर्भर करती है। परिवार को सुदृढ़ बनाने के लिए लड़कियों को सुदृढ़ बनने की आवश्यकता है। सप्तशक्ति संगम की विशिष्ट वक्ता पीयूष वर्णवाल ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी एवं प्रे...