रांची, फरवरी 11 -- रांची। तिरिल स्थित आदर्श किड्स स्कूल में बुधवार को वाक्पटुता और जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नर्सरी से यूकेजी के बच्चों ने विभिन्न वेशभूषा में प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने अभिभावकों को मोबाइल के दुष्प्रभाव, गुड टच-बैड टच, चाइल्ड ट्रैफिकिंग और स्वच्छता जैसे विषयों के प्रति जागरूक किया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के कौशल विकास के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.