हापुड़, अक्टूबर 1 -- गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका परिषद, आईटीसी मिशन सुनहरा कल और पीजेआरएम फोर्स संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में इको-फ्रेंडली त्यौहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्राओं एवं समाज को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी और सफाई निरीक्षक सुभाष सिंह ने विद्यालय प्रांगण में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के इको-फ्रेंडली सजावटी सामान और त्यौहार में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं को दर्शाया गया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी ने छात्राओं को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया और उन्हें स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण ही हमारे जीवन को बेहतर बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.