गिरडीह, जनवरी 30 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बुधुडीह पंचायत के बुधुडीह गांव स्थित आदर्श उच्च विद्यालय बुधुडीह में गुरुवार को विद्यालय का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव, आजसू नेत्री प्रियंका शर्मा, पंचायत की पूर्व मुखिया रुबी देवी, भाजपा नेता संदीप वर्मा, राजू मंडल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित करके की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख ने कहा कि यह विद्यालय विगत 25 वर्षों से क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने का काम कर रहा है। विद्यालय के पोषक क्षेत्र के बच्चे उक्त विद्यालय में पहुंचकर मन लगाकर पढ़ाई करें और क्षेत्र का नाम रोशन करें। प्रमुख ने कहा कि वह अपने फंड से स्कूल का विकास का कार्य करेंगे। भ...