रुद्रपुर, अप्रैल 10 -- रुद्रपुर। आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी में आयोजित अखंड नाम सकीर्तन में गुरुवार को विधायक शिव अरोरा शामिल हुए और उन्होंने हरि बोल का गुणगान किया। साथ ही, समस्त क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। विधायक ने कहा कि अखंड नाम सकीर्तन के नाम में ही अखंड शब्द जुडा है। यानी जो दिन व रात 24 घंटे अनवरत चलता रहता है, जिसमें हरे राम हरे कृष्ण का गुणगान कर सभी भक्त ईश्वरीय सुख की अनुभूति करते हैं। ऐसे पवित्र सकीर्तन को सुनने से मन को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर सकीर्तन आयोजित हो रहे हैं और सभी जगह पूरी भव्यता व दिव्यता के साथ सकीर्तन आस्था का केंद्र बने हुऐ हैं। इसके बाद विधायक ने भंडारे का प्रसाद भी वितरण किया। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि गोविंद राय, गणेश सरकार, सरोज राय, सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.