बिहारशरीफ, जुलाई 8 -- आदर्श इंजीनियर बन करेगा देश की सेवा खरुआरा में लोगों ने किया स्वागत फोटो : आदर्श : हरनौत प्रखंड की चेरों पंचायत के खरुआरा गांव में मंगलवार को आदर्श कुमार को सम्मानित करते सुनील कुमार सिन्हा व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत प्रखंड की चेरों पंचायत के खरुआरा गांव के आदर्श कुमार ने आईआईटी में सफलता पायी है। इससे पूरा गांव गौरवान्वित है। श्री कुमार ने बताया के वे इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। कहा कि देश के विकास में अब तकनीक का बहुत बड़ा योगदान है। बिना तकनीक के विकास की गति रफ्तार नहीं पकड़ सकती है। इस सफलता पर कांग्रेस नेता सुनील कुमार सिन्हा व अन्य ने खरुआरा हाई स्कूल परिसर में आदर्श कुमार को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर पिक्कु कुमार, शारदा सिन्हा व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.