गिरडीह, फरवरी 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह प्राथमिकी मुस्लिम बाजार निवासी बीएलओ रूबी प्रवीण की शिकायत पर दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में कहा गया है कि वह 20 फरवरी को वह जगजीवन प्राथमिक विद्यालय हुट्टी बाजार के मतदाताओं के बीच मतदाता पर्ची का वितरण कर रही थी। इसी बीच वार्ड संख्या 25 की वार्ड पार्षद पद की प्रत्याशी अफरोज जहां उससे दूसरे का दो-तीन पर्ची ले ली और उस पर्ची में अलमीरा छाप नंबर 01 का मोहर लगाकर वितरण कर दिया। यह सीधे तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का मामला है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.