भागलपुर, फरवरी 2 -- नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 19 स्थित आदर्शनगर मांझी टोला में राजकिशोर साह की दूसरी पत्नी खुशबू देवी की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की शादी आठ वर्ष पूर्व राजकिशोर साह से हुई थी। पति का कहना है कि खुशबू देवी टीबी से पीड़ित थी और शनिवार की रात खून की उल्टी हुई थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह बेहतर इलाज नहीं करा सका। जिसके कारण रविवार को सुबह उसकी मौत हो गई। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें डेढ़ साल का बेटा कृष्ण कुमार और तीन साल की बेटी जलभरी कुमारी शामिल हैं। पति फेरी लगाकर आर्टिफिशियल मोती बेचने का काम करता है। मौत को लेकर संदेह होने पर किसी स्थानीय व्यक्ति ने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि राजकिशोर साह की पहली पत्नी रीता देवी की भी 12 वर्ष पूर्व बीमारी से मौत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.