अमरोहा, फरवरी 24 -- ढवारसी। गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र के गांव आदमपुर में 1000 से अधिक बंदर पकड़कर वन विभाग के जंगल में छोड़े गए हैं। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्राम प्रधान कमला देवी ने बताया कि गांव में बंदरों के आतंक की वजह से लोग परेशान थे। बंदर महिला व बच्चों को काट रहे थे। पिछले दो माह के भीतर बंदरों के हमले में 60 से अधिक ग्रामीण घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बंदर पकड़वाने की मांग की थी। इस पर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में करीब दस ग्रामीणों ने चंदा एकत्र किया। इसके बाद हरियाणा के पलवल की टीम से संपर्क किया गया। टीम गांव पहुंची और पिंजरा लगाकर बंदर पकड़ने का कार्य शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि सात दिन में 1000 से अधिक बंदर पकड़कर वन विभाग के जंगल में छोड़े गए हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि करीब बंदर 1000 पकड़े जा चुके हैं। बंदर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.