अमरोहा, अक्टूबर 1 -- ढवारसी। आलू बुआई के लिए भूमि का पलेवा करने गए किसान का शव नजदीक आम के बाग में रस्सी के सहारे पेड़ पर लटका मिला। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रथम दृष्टया सुसाइड की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह पुरसल निवासी ग्रामीण रास्ते से होकर गुजर रहा था। इस दौरान उसने देखा कि लाला जगदीश के आम के बाग में पापड़ी के पेड़ पर करीब 40 वर्षीय युवक का शव लटक रहा था। उसने आदमपुर गांव में खबर की। गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त 40 वर्षीय संजय पुत्र बलवंत सैनी निवासी आदमपुर के रूप में हुई। पता लगा कि संजय मंगलवार रात भूमि का पलेवा करने के लिए खेत पर आया था। रात में किसी समय उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पिता बलवंत सिंह ने बताया कि संजय को करीब चार व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.