भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सामाजिक चेतना एवं संवेदनशीलता का विकास आत्ममंथन से ही संभव है। बेहतर समाज के निर्माण के लिए सभी को कदम से कदम मिलाकर चलने की जरूरत है। साथ ही आध्यात्म के रास्ते ही लक्ष्य की प्राप्ति एवं आनंदित जीवन को प्राप्त किया जा सकता है। यह बातें शुक्रवार को टीएमबीयू के पीजी राजनीति विज्ञान विभाग में पटना विवि की प्रोफेसर डॉ. पुष्पलता कुमारी ने विशेष व्याख्यान के दौरान कही। उन्होंने नारी समानता एवं मूल्य आधारित शिक्षा एवं आध्यात्मिकता के विविध पहलुओं पर प्रकाश डाला। व्याख्यान का विषय 'रोल ऑफ वैल्यू एजुकेशन एंड स्पीरीच्यूलेटी इन जेंडर इक्वेलिटी था। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के हेड डॉ. जगदीश प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्याख्यानों से स्वस्थ अकादमिक परंपरा का निर्माण होता है। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.