अमरोहा, दिसम्बर 12 -- स्वदेशी जागरण मंच पदाधिकारियों ने शुक्रवार को स्वदेशी के प्रथम आत्म बलिदानी बाबु गेनू का शहीद दिवस साई इंटर कॉलेज में मनाया। मंच के प्रांत संघर्ष वाहिनी प्रमुख सुधांशु विश्नोई ने कहा स्वदेशी के प्रथम बलिदानी बाबु गेनू ने स्वदेशी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर अंग्रेजों के खिलाफ जनांदोलन खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हम भारतीयों को उनसे प्रेरणा लेकर देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगे आना होगा। प्रधानाचार्य हुमा सैफी ने कहा विद्यार्थियों को अपने जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए। प्रमोद सिंह ने सभी का आभार जताया। इस दौरान प्रबंधक हर्षित चौहान, कार्तिकेय रस्तोगी, राहुल, सुधीर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...