जहानाबाद, मई 16 -- एसएस कॉलेज में फ्रेशर पार्टी सह इंडक्शन मीट का आयोजन सीनियर्स ने चिट गेम्स, कैटवॉक, मिमिक्री, सुमधुर गायन और वादन से बांधा समां जहानाबाद, नगर संवाददाता। एसएस कॉलेज में समारोह पूर्वक जंतु विज्ञान विभाग के तत्वावधान में स्नातकोत्तर सत्र 2024- 26 के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी सह इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य प्रो डॉ कृष्णानंद ने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों के महात्म्य को रेखांकित किया। उन्होंने आगे कहा कि छात्र -शिक्षक के सकारात्मक संबंध पर आंच न आए, इसके लिए दोनों पक्षों को अपना कर्तव्य ईमानदारी से पूरा करना होगा। महाविद्यालय के वित्तेक्षक डॉ विनोद कुमार रॉय ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राओं को आत्म प्रेरित होकर अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए अटूट समर्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.