गाज़ियाबाद, जनवरी 4 -- ट्रांस हिंडन। अखिल भारतीय क्षत्रिय मंच ने रविवार को करहेड़ा स्थित मिल्टन एकेडमी में 20वां आत्म चिंतन शिविर लगाया। इस दौरान मुख्य अतिथि दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरि ने कहा कि देश की रक्षा के लिए क्षत्रिय हमेशा आगे रहे हैं। इस दौरान लक्ष्मण सिंह सोलंकी, एपी सिंह और पूर्व विधायक मदन चौहान, रमेश सिंह राघव समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...