बागपत, जनवरी 4 -- आर्य समाज बड़ौत तथा आर्य समाज पट्टी चौधरान में साप्ताहिक यज्ञों का आयोजन किया गया। आर्य समाज पट्टी चौधरान कार्यालय में आयोजित यज्ञ में आर्य जनों ने मंत्र उच्चारण के साथ आहुति दी। यज्ञ के ब्रह्मा समर भानु आचार्य तथा यजमान वीरपाल सिंह रहें। समर भानु आचार्य ने कहा कि इस योनि में मानव का स्वयं का आत्म-अवलोकन करना अति आवश्यक है। मनुष्य का मानव जीवन जितना भी बचा है, उसे दूसरों के बारे में विचार करने पर बर्बाद न करें। वहीं, रेलवे रोड़ स्थित आर्य समाज प्रवचन हॉल में आयोजित यज्ञ में विधि विधान से आहुति दी गई। यज्ञ के ब्रह्मा जसवीर मलिक, यजमान बिजेंद्र सिंह रहे। इस अवसर पर डॉ ओमवीर सिंह, प्रीतम सिंह आर्य, राजेंद्र आर्य, नरेंद्र सिंह, तेजेन्द्र चौहान, कृष्णपाल, श्योराज मलिक, जयवीर सिंह, राममेहर सिंह, राहुल तोमर आदि उपस्थित रहें।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.